वसूली वारंट में फरार चल रहे आरोपी को खेसरहा पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने वसूली वारंट के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए माननीय प्रधान न्यायाधीश, गोरखपुर द्वारा जारी वसूली वारंट के अनुपालन में बजरंगी पुत्र अदालती, निवासी ग्राम कैथवलिया, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय गोरखपुर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंगद कुमार प्रेमी, कांस्टेबल अखिलेश कुमार तथा कांस्टेबल कमलेश सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


