जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का विधानसभा क्षेत्र स्थित कृष्ण गार्डन मैरिज हॉल में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम नारायण चौबे, नीरज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जयघोष, पुष्पवर्षा, वैदिक विधि-विधान से गौ माता का पूजन तथा चरण वंदन कर जगद्गुरु शंकराचार्य का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कल्याण परिषद एवं सर्वजन हित पार्टी, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष पंडित सुधीर पांडे श्फरसा बाबाश् सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।




