गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

हसुवापारा के शिवानंद तिवारी बने सब इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर

बहराइच/पयागपुर। पयागपुर क्षेत्र के ग्राम हसुवापारा निवासी किसान आदित्य तिवारी के सुपुत्र शिवानंद तिवारी उर्फ दद्दू का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शिवानंद तिवारी शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और शांत स्वभाव के छात्र रहे हैं। वह स्वर्गीय शेर बहादुर त्रिपाठी के पौत्र हैं, जो पेशे से सरकारी अध्यापक थे। परिवार का कहना है कि शिवानंद ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
सब इंस्पेक्टर पद पर चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से परिवार गौरवान्वित है और गांव के युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिली है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button