गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

संचारी एवं दस्तक अभियान ने पकड़ी रफ्तार, गांव-गांव चल रहा व्यापक जनजागरूकता अभियान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से संचारी अभियान तथा दस्तक अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। जनपद में 01 जुलाई से संचारी अभियान एवं 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, पंचायतीराज एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा गांव-गांव जाकर जनजागरूकता, साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव तथा रोगियों की पहचान का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, पंचायत सहायकों एवं प्रधानों के सहयोग से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 1,978 विद्यालयों में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता किया गया, 348 ग्राम स्तरीय प्रभात फेरियां, 382 ग्राम सभाएं, 1,517 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, 1,441 हैंडपंपों की मरम्मत, 598 चबूतरों की मरम्मत, 415 शौचालयों की मरम्मत, 823 ग्रामीण एवं 829 शहरी नालियों की सफाई, 75 नगरीय वार्डों में फॉगिंग, 137 संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन तथा 339 स्थानों पर कृंतक नियंत्रण हेतु गोलियों का वितरण किया जा चुका है। दस्तक अभियान के अंतर्गत 1,759 चिन्हित बुखार रोगियों, 1,673 आईआरएस/आरडीटी जांच, 198 आईएलआई (खांसी, जुकाम) के लक्षण वाले रोगियों, 124 डायरिया रोगियों तथा 51 जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण वाले रोगियों की पहचान कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button