गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

अज्ञात कारणों से मडहे में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख

दैनिक बुद्ध का संदेश
करमा/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सिरविट गांव के टिनहवा मौजा में गुरुवार की रात लगभग 11रू30 बजे मडहे में आग लगने से पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया । भुक्तभोगी राज नारायण ने बताया कि खाना खाने के बाद परिवार के लोग सो रहे थे अचानक मडहे में आग़ की लपट दिखाई देने लगी सब लोग किसी तरीके से बाहरभागते हुए शोर मचाने लगे आसपास के लोग पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेट को बुलाया फायर ब्रिगेट पहुंचने पर घर जलकर खाक हो गया। राजनरायन के दो लड़के अलग रहते थे। भुक्तभोगी ने बताया कि उसमें रखा हुआ अनाज गेहूं ,चावल ,आभूषण, साइकिल, चारपाई ,सिलेंडर, तार समेत पूरे गृहस्थी की सभी सामान जल गई। बहू अनीता ने बताया कि खेती करने के लिए मड़िहान क्षेत्र में गई थी आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर आईं तो पूरा गृहस्थी जलकर खाक हो गईथी अब उसे रहने और खाने की समस्या हो गई है।इनके दो लड़के अनिल और विनोद अलग-अलग उसी में रहते थे अनिल की पत्नी अनीता ने बताया कि मैं खेती करने के लिए मड़िहान के क्षेत्र में गई थी रात में अचानक सूचना मिलेने पर मैं सुबह तक आई तो घर में कोई सामान नहीं बचा था ।अब तो रहने के लिए घर तक नहीं बचा है। परिजनों ने लेखपाल को सूचना दिया शुक्रवार की सुबह लेखपाल मौके पर पहुंच कर मौके की जांच करने के बाद उन्होंने शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button