गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

रोजगार मेला का आयोजन 20 जुलाई को

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 20.07.2026 को प्रातः 10रू00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 09 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें डीसेट्स द्वारा (प्रणव विकास इण्डिया प्रा०लि०, पूणे, मुशाशी आटो पोर्ट इण्डिया प्रा०लि०, बैगलूरू, माहेल आनन्द फिल्टर सिस्टम प्रा०लि०, गुरूग्राम), फ्लीप कार्ट, सोनभद्र, पेटीएम, सोनभद्र, सीपेट, वाराणसी, कैस्पर माईक्रो क्रेडिट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज, सोनभद्र, वज्र एल०ई०डी० सोल्युशन प्रा०लि०, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button