गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

महज कुछ घंटों में अपहृत 11 वर्षीय बालक को पयागपुर पुलिस ने सकुशल खोज निकाला, परिजनों को सौंपा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। पयागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए अपहरण के एक मामले में 11 वर्षीय बालक को महज कुछ घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अपहृत बालक की तलाश के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। लगातार की गई तलाश और प्रभावी पुलिसिंग के चलते मु.अ.सं. 304/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित 11 वर्षीय आयुष पाठक, निवासी अरकापुर, थाना पयागपुर को खुटेहना चौराहे के पास योगेंद्र धाम हाल्ट, हुजूरपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक पचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके पिता अनुज कुमार पाठक और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल तौफीक अली, कांस्टेबल संतोष चौहान तथा महिला कांस्टेबल वैशाली मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पयागपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि संवेदनशील मामलों में पुलिस तेजी और गंभीरता के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button