गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर
Trending

खेसरहा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

खेसरहा। थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पूरनजोत के टोला विरापतजोत में शुक्रवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, विरापतजोत निवासी राजेश (26) पुत्र रामवृक्ष ने अपने घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना शाम करीब छह बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।मृतक के पिता की ओर से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button