विशेश्वरगंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की हुई गहन जांच

दैकिन बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद के थाना विशेश्वरगंज पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गोंडा-बहराइच राज्य मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई तथा वाहन चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए निरंतर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस के इस अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा दिखाई दिया और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।




