विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत साक्षात्कार हेतु आवेदक नियत तिथियों पर पहुंच कर दे साक्षात्कार

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में सरकार की महत्वपूर्ण योजना युवाओं को परम्परागत रूप से प्रशिक्षित करके स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार कार्य कर रही हैं।इसी क्रम में जनपद के परम्परागत कारीगर योजना के तहत को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 08 ट्रेड जैसे- बढ़ई, नाई, लोहार, राजमिस्त्री, कुम्हार, धोबी, हलवाई, सिलाई हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं प्रशिक्षण के पश्चात उन्नत टूलकिट हेतु ूूू उेउम.नच.हवअ.पद पर अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन किया गया है,जिसका साक्षात्कार दिनांक 17.07.2026 को धोबी ट्रेड, दिनांक 18.07.2026 को कुम्हार ट्रेड, दिनांक 21.07.2026 को हलवाई ट्रेड । से स् तक, दिनांक 22.07.2026 को हलवाई ट्रेड ड से त् तक एवं दिनांक 23.7.2026 को हलवाई ट्रेड ै र्से तक, का समय पूर्वान्ह 11रू00 बजे कार्यालय-जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र गोन्डा में किया जाना प्रस्तावित है।सभी अभ्यर्थी उक्त स्थान, दिनांक व नियत समय पर निम्न अभिलेखों आधार कार्ड,जाति प्रमाण-पत्र यदि परम्परागत कारीगरी करने वाले जाति से भिन्न हैं तो ग्राम प्रधान अथवा अध्यक्ष नगर पंचायत/नगर पालिका द्वारा सम्बन्धित ट्रेड में कार्य करने का प्रमाण-पत्र सहित साक्षात्कार होने तय हुआ है। साक्षात्कार में अनुपस्थित आवेदकों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।इसकी जानकारी उपयुक्त उद्योग बाबूराम ने दी है साथ में आवेदको से अपील किया है कि समस्त दस्तावेज लेकर ही कार्यालय में उपस्थित दर्ज करायें।




