सपा प्रतिनिधि मंडल ने जनसमस्याओं के सम्बन्ध में राज्यपाल के नाम 9 सुत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी 15 जुलाई को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गौड के नेतृत्व में जनपद की मूलभूत आदिवासी एवं जन समस्याओं के संबंध में 9 सूत्री ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ के नाम द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया । समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गौड़ ने कहा कि जनपद सोनभद्र के विधानसभा 401 रावटसगंज के विकासखंड नगवां एवं कोन ब्लॉक के तरिया क्षेत्र में भारी पैमाने पर आडानी एवं कंपनियों द्वारा आदिवासियों की जमीन व जंगल को कब्जा कर अत्याचार किया जा रहा है जिस पर रोक लगाया जाए और आदिवासियों को घर एवं जमीन से बेदखल न किया जाए ।बालू एवं पत्थर खदान में दुर्घटना में मृत्यु श्रमिकों का सीबीआई जांच कराई जाए एवं श्रमिकों का ठेकेदार द्वारा एक करोड रुपए का जीवन बीमा कराया जाए जनपद सोनभद्र बड़ा आबादी आदिवासी का है । संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण जनजाति के संख्या के आधार पर दो प्रतिशत देने का प्रविधान है यही प्रविधान नौकरियों में भी जनजाति के लिए है जबकि पूरे प्रदेश के जनजातियों के जनसंख्या का 20ः से ऊपर आबादी अकेले जनपद सोनभद्र में है । यह आंकड़ा 2011 की जनगणना के आधार पर है । इस हिसाब से भी 131 सीट कम से कम प्रधानों का बनता है और 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत में मात्र 28 सीट प्रधान को जनजाति के लिए आरक्षित किया गया था इसी तरह से नौकरियों में जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत में जनजातियों के साथ आरक्षण में अन्याय हो रहा है । विधिक रूप से आरक्षण दिया जाए और धारा 20 वन भूमि पर जनजाति दलित मूल निवासी बाप दादा से जोड़कोड कर बाग बगीचा कुंआ घर मकान बनाकर मूल निवासी एवं आदिवासी आबाद है। उन्हें वन विभाग कब्जा से बेदखल एवं उत्पीड़न कर रहा है उस पर रोक लगाया जाए और अमवार कनहर परियोजना से उजड़े विस्थापित दर-दर भटक रहे हैं उन्हें बसाने की व्यवस्था की जाए । जनपद के किसानों की समस्याओं को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया डीएपी खाद की व्यवस्था किया जाए और प्राइवेट दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम पर किसानों को खाद दिया जा रहा है उसे पर रोक लगाया जाए । जनपद सोनभद्र में हर घर जल योजना के तहत सभी सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है उसे तत्काल मरम्मत कराया जाए और समाजवादी पार्टी की सरकार में शासन एवं विधायक निधि द्वारा कराए गए कार्यों का शिलापट को हटाकर उसे नया कार्य दिखा कर शीलापट लगाया जा रहा है उसे पर तत्काल रोक लगाया जाए और जनहित में अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया जाए इसी के साथ आदिवासी जनपद होने के कारण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अधिक विद्यालयों की आवश्यकता है लेकिन भाजपा सरकार द्वारा विद्यालय में कम बच्चे दिखाकर विद्यालयों को बंद किया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगाया जाए नहीं तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा राजेंद्र सिंह पटेल रमेश चंद्र दुबे रविंद्र बहादुर सिंह पटेल आजाद राय मोहम्मद शईद कुरैशी अनिल कुमार यादव रवि कुमार गौड़ विजय यादव अनिल प्रधान अशोक पटेल सरदार पारब्रह्म सिंह विजय शंकर जायसवाल बबलू धागर अवध नारायण यादव जुबेर आलम डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल त्रिपुरारी गौड़ डॉ केडी सिंह पटेल सत्यम पांडे रानी हिदायत उल्ला खान प्रमोद विनीत सरोज सूरज मिश्रा कामरान खान प्रेमचंद राजेश गौड़ विवेक पटेल विमलेश पटेल राजेश अमृत लाल यादव के साथ सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




