स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद के विकासखंड जमुनहा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरगोरा बस्ती में उत्तर प्रदेश सरकार के श्स्कूल चलो अभियानश् के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय से निकलकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए आकर्षक नारे लगाए। बच्चों ने ष्पढ़ी-लिखी माता, घर की भाग्य विधाताष्, ष्आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे पढ़ेंगे-लिखेंगे, बनेंगे महान तथा हम बच्चों ने ठाना है, स्कूल हमें जाना है जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका कविता श्रीवास्तव ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान‘ का उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूता-मोज़ा, स्कूल बैग तथा मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनका लाभ सभी पात्र बच्चों को मिलता है। इस अवसर पर शिक्षिका दुर्गा शुक्ला, मधु श्रीवास्तव, शिक्षक अमित सिसोदिया, जयप्रकाश द्विवेदी, पंकज मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




