गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जन-जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया शिक्षा का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। प्रदेश सरकार के श्स्कूल चलो अभियानश् (द्वितीय चरण) के तहत बुधवार को जनपद में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक बालक-बालिका का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन परिसर से हुआ, जहां से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्थान ऑडिटोरियम पहुंची। यहां विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय उपस्थिति और शत-प्रतिशत नामांकन पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं अतिथियों ने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है और श्स्कूल चलो अभियानश् इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा, जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का समापन शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। शिक्षा विभाग ने जनपदवासियों से प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Related Articles

Back to top button