गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर
Trending

खेसरहा के मिरवापुर में दो बच्चों की डूबने से मौतः लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित

विभागीय जांच जारी

सिद्धार्थनगर : जनपद के विकासखंड खेसरहा के अंतर्गत मिरवापुर गांव में दो बच्चों के नाले में डूबने से हुई मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हुई थी। गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दो बच्चे पढ़ाई के दौरान अन्य बच्चों के साथ स्कूल के पास स्थित नाले में नहाने चले गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को जांच के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि घटना के समय कक्षा अध्यापक रमेश कुमार गुप्ता और दो अन्य शिक्षक गांव की एक चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। वहीं, प्रधानाध्यापक रामभजन एक बच्चे का नामांकन कराने में व्यस्त थे।खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में तीन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की। इस रिपोर्ट के आधार पर बीएसए शैलेश कुमार ने शिक्षक रमेश कुमार गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह और रविन्द्र प्रताप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में आगे भी विभागीय जांच जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button