हाइबा के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवको की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
करमा/सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज मिर्जापुर मार्ग पर खैराही के समीप हाईवा की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई सूचना मिलने पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को अंत्य परीक्षण के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे रात सुरेन्द्र कुमार पाल 22वर्ष पुत्र सियाराम निवासी कलवारी माफी गुरुदेव नगर थाना मड़िहान मिर्जापुर एवं मुन्ना 27वर्ष पुत्र राम अवध निवासी धुरकर थाना राजगढ़ मिर्जापुर बाइक से हिन्दुआरी की तरफ से अपने घर जा रहे थे वे लोग खैराही पहुंचे हाईवा की चपेट में आ गए जिससे सुरेन्द्र कुमार पाल की मौके पर मौत हो गई दूसरा मुन्ना को जिला अस्पताल भेज दिया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को विधिक कार्यवाही करते हुए अंत्य परीक्षण के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।



