गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सड़क न बनने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

दैनिक बुुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद के विकास खंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा कला के भुर्जिनपुरवा गांव में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और जल्द निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से मुख्य मार्ग जर्जर अवस्था में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मुख्य सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सभी ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button