गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

भामेपारा के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चार घायल; दो जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी इकौना में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर

बुद्ध का संदेश
इकौना/ श्रावस्ती। थाना इकौना क्षेत्र के भिनगा मार्ग पर भामेपारा गांव के पास गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के खरगौरा जानूब निवासी सुनीता (36), पत्नी दिनेश, ई-रिक्शा से लालपुर खदरा जा रही थीं। भामेपारा गांव के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुनीता के अलावा ई-रिक्शा चालक निबरू (45), पुत्र भज्जू, निवासी जमोग बाजार, थाना रुपईडीह, जनपद बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा में सवार दो अन्य महिलाएं भी घायल हुईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता और निबरू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। जबकि घायल दो अन्य महिलाओं का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button