गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय किसान की मौत

धान की नर्सरी काटते समय हुआ हादसा पोस्टमार्टम के बाद आपदा राहत कोष से मिलेगी आर्थिक सहायता शोहरतगढ़

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।थाना क्षेत्र के कोइली घाट के सिवान में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कोइरीडीहा निवासी सुग्रीम मौर्या (55) पुत्र रामफेर मौर्या के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी बेटी सुनीता के ससुराल कोइली घाट गया था। गुरुवार को धान की रोपाई के लिए खेत में नर्सरी काट रहा था। इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर शोहरतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील प्रशासन को अवगत कराया। एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार और संबंधित हल्का लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच और कागजी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मृत्यु हुई है। जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद शासन के नियमानुसार मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

 

Related Articles

Back to top button