गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल के लापता होने का पोस्टर चर्चा में ,औचक निरीक्षण में मिलीं कई कमियां

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में प्रिंसिपल के होने संबंधी पोस्टर लगाए जाने से संस्थान में चर्चाओं का माहौल बन गया। पोस्टर को लेकर छात्रों और कर्मचारियों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं। इसी बीच मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने राजकीय आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत आख्या (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थान की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रकरण को लेकर अब सभी की निगाहें एक सप्ताह बाद प्रस्तुत होने वाली रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button