खेसरहा पुलिस ने ग्राम टिकूईया में की कम्यूनिटी पुलिसिंग गोष्ठी, वरिष्ठ नागरिकों से किया जनसंवाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। थाना खेसरहा की कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम टिकूईया में वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना रहा। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्च्न् के माध्यम से बुजुर्गों से नियमित संपर्क बनाए रखा जाएगा, जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए सीधे संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों एवं बेसहारा लोगों की मदद, अनाथालय और वृद्धाश्रमों में जाकर समस्याओं का समाधान, मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन तथा नशा और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह एवं मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




