गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

विश्वस्तरीय वर्टिगो डायग्नोस्टिक मशीन का हुआ शुभारंभ,चक्कर की जांच से मरीजों का होगा सही इलाज

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में मरीजो चक्कर से निजात दिलाने हेतु सुलभ जांच के लिए मंगलवार को शहर के आई टी आईं रोड पर स्थित आर. एन. पांडेय प्राइवेट हॉस्पिटल लिमिटेड मे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य तकनीक प्रदान करने वाली (चक्कर आने की जाँच एवं निदान मशीन) का शुभारम्भ किया गया।इस मशीन में अब वर्टिगो (चक्कर आने) जैसी जटिल समस्या से पीड़ित मरीजों की जाँच कर सटीक कारण का पता लगाकर उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने की जानकारी डॉ राजेश पांडेय ने दी है।इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन अस्पताल के संचालक डॉ राजेश पाण्डेय के द्वारा संपन्न हुआ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से अब वर्टिगो से संबंधित मरीजों का सटीक परीक्षण एवं बेहतर उपचार गोन्डा में ही संभव होगा,जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।इस अवसर पर इंद्र प्रताप शर्मा डिप्टी जनरल मैनेजर, रत्नेश यादव,चंद्र मोहन मिश्रा, विशाल शुक्ला,संदीप तिवारी,सत्यवचन शुक्ला,नूरुल हसन,संजय शुक्ला सहित अस्पताल के चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button