बहराइचरू कांग्रेस ने निकाली ’’सद्बुद्धि पदयात्रा’’ राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दानराशि में कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच ने मंगलवार को सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।पदयात्रा परशुराम चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिटी कोतवाली, नगर पालिका परिषद, पीपल तिराहा, घंटाघर और छावनी होते हुए सिद्धपीठ सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने ध्वज रक्षक की भूमिका निभाई। शहर कांग्रेस कमेटी और सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भागीदारी की।जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और दानराशि में कथित अनियमितताओं से करोड़ों रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक़ मिर्जा बेग ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने अपने संबोधन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग कर मंदिर का प्रबंधन देश के चारों शंकराचार्यों एवं संबंधित मंदिर महंतों को सौंपने की मांग की। वहीं सेवादल अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा।पदयात्रा में आदर्श अग्रवाल, राजेश तिवारी एडवोकेट, हीरालाल राव, रवीन्द्र स्वरूप, शहनवाज खान, अवधराज पासवान, स्वदेश कुमार सिंह एडवोकेट, हसन इस्तियाक, राम गोपाल मिश्र, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, विद्यांश शुक्ला, इन्द्र कुमार यादव, महताब आलम, अब्दुल मुईद, अनिल सिंह, मुस्तकीम सलमानी, बबलू गौतम, मूलचंद राव, उदय प्रताप निषाद, शिवा पहलवान, दुलारे यादव, अतुल सिंह, अंकित सिंह, वशीर अंसारी, इन्दू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




