रेलवे निर्माण कार्य के चलते बुधवार को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। रेलवे निर्माण कार्य के चलते बुधवार, 8 जुलाई को खेसरहा क्षेत्र में मरवटिया फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र बांसी से पोषित 33 केवी मरवटिया फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।विद्युत पोषक खंड-1, बस्ती के अधिशासी अभियंता खालिद फजल ने बताया कि खलीलाबाद-बहराइच रेल ट्रैक निर्माण परियोजना के अंतर्गत 132 केवी बांसी-इटवा लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में लाइन के लोकेशन संख्या 10 और 11 के बीच स्ट्रिंगिंग कार्य सुरक्षित रूप से कराने के लिए शटडाउन आवश्यक है।बिजली विभाग ने मरवटिया फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।




