गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़

गोला बाजार,गोरखपुर : अग्नि पीड़ित को व्यापार मंडल सहायता राशि सौंप कर बंधाया ढांढस

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला बाजार,गोरखपुर। गोला व्यापार मंडल चंद चौराहा के व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पंचायत गोला के गुप्ता काम्प्लेक्स में शनिवार को दुकान में लगी आग से तबाह हुए दीपचंद मद्धेशिया के घर पहुंच कर मंगलवार को उन्हें 1 लाख 75 हजार रुपए की नकदी सहायता राशि प्रदान किया।

और परिवार को ढांढस बंधाने के साथ-साथ उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। उपनगर में 11 फरवरी दिन शनिवार को गुप्ता काम्प्लेक्स में भीषण आग लग जाने से करीब आधा दर्जन लोगों की दुकानें पूरी तरह जल कर राख हो गई थी। जिसमें करोड़ों से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। इसमें सबसे अधिक नुकसान दीपचंद मद्धेशिया का हुआ था इनका कुछ भी बचा नहीं था परिवार पूरी तरह उसी दिन से सदमे के दौर से गुजर रहा है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार से भी मांग किया जाएगा की इस तरह की घटनाओं पर शासन की तरफ से भी व्यापारियों के लिए भी कोई सहयोग राशि निर्धारित की जाय ताकी वह व्यापारी पुनः अपना व्यापार शुरू कर सकें। वही समाजसेवी हरिशंकर गुप्ता ने दीपचंद के खाते में 21सौ रूपये की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राजकुमार यादव विशाल अग्रवाल विक्की चौरसिया अभय साहू अमित जायसवाल विशाल चंद कौशिक चन्द्रभान वर्मा ओमप्रकाश मौर्य राकेश शर्मा कस्तुरी जायसवाल हरिशंकर वर्मा कमाल रामनेवास मौर्य रामपुरन गुप्ता विनय अग्रवाल राजकुमार गुप्ता अनिल पांडेय भोलू जायसवाल पदमाकर शुक्ल शमीम अहमद विनोद जायसवाल अभिषेक मोदनवाल शैलेन्द्र जायसवाल सहित भारी संख्या में व्यापारीगण शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button