गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु : सिद्धार्थ विश्व विद्यालय का नौ दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्व विद्यालय कपिलवस्तु में नौ दिसंबर को दीक्षांत समारोह होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमे प्रदेश की राज्यपाल आनंदी वेन पटेल समारोह में दीक्षा देने का कार्य करेंगी। जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रीय हो गया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास फैली गंदगी की साफसफाई के लिये कुलपति प्रो हरि बहादुर श्रीवास्तव ने निर्माण निगम को निर्देशित किया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में पहुचे प्रोजेक्ट मैनेजर संजय श्रीवास्तव ने निगम के अधिकारी,कर्मचारी से चर्चा किये।

कैम्पस की साफ सफाई के लिये भ्रमण कर व्यवस्था देखी। फुलवारी,पार्क में पानी डालने वाली पाइप फट जाने के कारण बन्द है।जिसको जल्द सुधार कराने के निर्देश दिए। खेल मैदान के प्रस्तावित स्टेडियम अभी तक निर्माण नही हो सका,जिससे विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत होती है। छात्र दीक्षांत समारोह स्थल पार्क में खेल अभ्यास करते दिखे।
बाक्स………………………….पर्यटन स्थल में हो रहे निर्माण ठप।
बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु में पर्यटन के दृष्टि से हो रहे निर्माण कार्य ठप पड़ गया है।कई महीनों से कोई ठीकेदार नजर नही आ रहे है।निरीक्षण में आये प्रोजेक्ट मैनेजर ने बन्द पड़े कार्याे से नाराजगी जाहिर किया है। सभी निर्माण करा रहे ठीकेदारों से फोन वार्ता कर कार्य को संचालित करने को कहा गया। वही कुछ ठीकेदारों का कहना है कि बजट न आने व भुगतान बाधित होने से पूंजी फर्शी हुई है।भुगतान मिलने के बाद कार्य सुचारू रूप लेगा।
बाक्स………………………….विश्वविद्यालय वा पर्यटन स्थल के निर्माण कार्य को निर्माण निगम देख रही है,नौ दिसंबर को दीक्षांत समारोह कार्यक्रम है।जिसको लेकर प्रांगण की साफसफाई करायी जा रही है। मार्च 2022 से बजट नही मिला है,वार्ता चल रही है,जल्द ही बजट मिलते ही रुके कार्य संचालित होंगे।
संजय श्रीवास्तव,प्रोजेक्ट मैनेजर निर्माण निगम।

 

Related Articles

Back to top button