गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 133 वा जन्मदिवस जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू की अध्यक्षता एव सुदामा प्रसाद के संचालन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रत्याशी कपिलवस्तु अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ देवेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा हमको गर्व है की आजादी के बाद हमारे पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री के रूप में सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया। जबकि सोने की चिड़िया कहीं जाने वाली भारत को अंग्रेजों ने लूट घसूट कर खाली कर दिया था।

ऐसे समय में देश की जनता को नई दिशा देते हुए देश को स्वावलंबी बनाने के लिए कड़े कड़े कदम उठाते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को एक नई दिशा दी। और अपने कार्यकाल में नए-नए कल कारखानों और शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक और अग्रणी देशों की तरह स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी , निर्माण कर। भारत को अन्य अग्रणी देशों की श्रृंखला में खड़ा कर दिया। अध्यक्षता कर रहे अनिल सिंह अन्नू ने कहां 14 नवंबर को हम लोग बाल दिवस के रूप में भी मनाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है। कि पंडित जवाहरलाल नेहरु जी बच्चों से अथाह प्रेम करते थे। और बच्चे उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में जानते हुए भी प्यार से चाचा कहते थे। इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में 14 नंबर को पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन कांग्रेसी बच्चों के बीच में जाकर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाते चले आ रहे हैं। आज जाति, पाति,और नफरत के माहौल में पंडित जवाहरलाल नेहरु जैसे व्यक्तित्व का अनुसरण कर हमें देश की चौमुखी विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर अकरम अली सिद्दीकी, सुदामा प्रसाद, संतोष चौधरी ,उमाशंकर कसौधन इम्तियाज अहमद ,प्रेम चंद्र जायसवाल ,अखलाक अहमद, जाफर अली, सोनू रावत अजीज यशवंत सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button