गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

डायट बस्ती में सम्मानित हुए डीसी करुणापति त्रिपाठी

दैनिक बुुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और जीवन को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने पर समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी को शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र मिला है। इन्हें डायट बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में एडी बेसिक संजय शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों (ब्ॅैछ) का चिन्हांकन, नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत ठहराव सुनिश्चित करने, दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत ट्रांजिशन सुनिश्चित करने, दिव्यांग बच्चों के सामाजिक सुगमता, सर्वांगीण विकास, पूर्ण समावेशन तथा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट, सराहनीय योगदान देने और समेकित शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाने में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने, राज्य स्तर पर विभागीय प्रगति एवं रैंकिंग को निरंतर उत्कृष्ट रखने के लिए करुणापति त्रिपाठी को यह सम्मान मिला। कार्यक्रम में एडी बेसिक संजय शुक्ला ने कहा कि विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सफल, समयबद्ध एवं प्रभावी संचालन करते हुए दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक पुनर्वास, सशक्तिकरण एवं समावेशन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर यह प्रशस्ति पत्र दिया गया है। अपेक्षा की है कि भविष्य में भी दिव्यांग बच्चों के लिए ऐसे ही कार्य करने की आवश्यकता है जिससे उनका मनोबल बढ़े और कठिनाई न हो। इस उपलब्धि पर बीएसए शैलेश कुमार, डीसी सुरेंद्र श्रीवास्तव, धर्मप्रकाश श्रीवास्तव, आशीष सिंह, अमित शुक्ला, आशीष मिश्र, अमित शुक्ला, रितेश श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button