गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

मरवटिया में वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के बीच पहुंची खेसरहा पुलिस, समस्याएं सुनकर किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा की कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने बुधवार को ग्राम मरवटिया में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ जनसंवाद एवं गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोष्ठी के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से उनकी कुशलक्षेम एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, बाल अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 पर देने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि सतर्कता और जागरूकता ही अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने किसी विशेष समस्या की शिकायत नहीं की। अंत में उपस्थित लोगों को कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। इस अवसर पर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल राहुल सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button