गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडाब्रेकिंग न्यूज़

नानक स्वीट्स के स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद मे शहर के बीचो-बीच करबला रोड स्थित राजा मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक विख्यात प्रतिष्ठान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। चर्चा के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण श्री नानक स्वीट्स के स्टोर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और सारा सामान जलकर राख हो गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा मोहल्ला निवासी उमेश कुमार के नानक स्वीट्स एवं ओमी कैटर्स की तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पहले वहां रखे कपड़ों से भड़की और देखते ही देखते मिठाई के डिब्बों और अन्य सामान तक पहुंच गई। मिठाई बना रहे कर्मचारियों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद इमारत से घना धुआं निकलने लगा।आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तब तक स्टोर रूम में रखा लाखों रुपये का सामान, मिठाई के डिब्बे, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने से दो मंजिला बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,जिससे जनहानि नहीं हुई।लेकिन प्रतिष्ठान को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button