गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

प्राथमिक विद्यालय की गिरी बाउंड्री बनी खतरा, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया संकट

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। खेसरहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मरसेया की बाउंड्री वाल निर्माण के महज छह वर्ष बाद ही भरभराकर गिर गई, जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत निधि से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बनी यह बाउंड्री अब पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक 92 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और पांच शिक्षक तैनात हैं। बाउंड्री टूटने से विद्यालय परिसर पूरी तरह खुला हो गया है, जिससे छुट्टी के बाद बाहरी लोगों और गांव के बच्चों का आवागमन बढ़ गया है। साथ ही परिसर में आवारा पशुओं का प्रवेश भी होने लगा है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।विद्यालय के मुख्य गेट के पास पानी से भरा गहरा गड्ढा छोटे बच्चों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है। विद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा जोखिम बताया है।प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र चौधरी ने बताया कि बाउंड्री गिरने के बाद से विद्यालय की सुरक्षा प्रभावित हुई है और जल्द मरम्मत की आवश्यकता है।वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। बाउंड्री के पुनर्निर्माण के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button