विश्वकर्मा आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी बने चंद्रकेश विश्वकर्मा – रोहनशर्मा।

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज/नौतनव। दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा (1968) द्वारा संचालित विश्वकर्मा आर्मी के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का पुनर्गठन किया गया है। इसी क्रम में जिला महामंत्री चंद्रकेश विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष रोहन शर्मा द्वारा जारी घोषणा में बताया गया कि पूर्व में नियुक्त मीडिया प्रभारी के स्थान पर अब चंद्रकेश विश्वकर्मा संगठन के अधिकृत जिला मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।रोहन शर्मा ने विश्वास जताया कि चंद्रकेश विश्वकर्मा अपने नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा, गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नव नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।




