गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नीट-यूजी 2026 में रवि पाण्डेय ने लहराया परचम

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी, सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी के नरकटहां स्थित रानी लक्ष्मी नगर निवासी रवि पाण्डेय ने नीट-यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रवि ने 720 में से 581 अंक प्राप्त करते हुए 99.11 परसेंटाइल और अखिल भारतीय रैंक 17,581 हासिल की। रवि, बृजेश कुमार पाण्डेय एवं उर्मिला पाण्डेय के पुत्र हैं। उन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल, बांसी से तथा इंटरमीडिएट जी.एन. नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखपुर से पूरी की। कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की।रवि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उनकी उपलब्धि पर माता उर्मिला पाण्डेय, पिता बृजेश कुमार पाण्डेय, ईश्वर देव पाण्डेय, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, सोहित पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, आनंद, सर्वेश मिश्रा, प्रदीप दुबे सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। रवि की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button