गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, स्टेडियम, गोसंरक्षण

जल निकासी और पर्यटन विकास की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को हरी झंडी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक में खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के लिए करोड़ों रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी, बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वगीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, ज्येष्ठ खान अधिकारी श्री कमल कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगणों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सड़क, सिंचाई, जल निकासी, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन विकास तथा पशु संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास का व्यापक खाका तैयार किया गया। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए चिकित्सालयों एवं राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। वहीं परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, शौचालय, चहारदीवारी एवं अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। ओबरा में खनन प्रशिक्षण विद्यालय की स्थापना तथा ग्रामीण युवाओं के लिए आधुनिक मिनी स्टेडियम के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी। बैठक में ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और संपर्क मार्गों के निर्माण, नगर क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेनेज प्रणाली विकसित कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, किसानों के लिए चेकडैम निर्माण, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ऑयलसीड प्रसंस्करण इकाई की स्थापना तथा बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए बृहद गोसंरक्षण केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंगलेश्वर महादेव मार्ग एवं सलखन फॉसिल पार्क तक बेहतर संपर्क मार्ग विकसित करने और व्यापक वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण को भी नई गति देने की कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार, कृषि, पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देते हुए सोनभद्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला रखी गयी है।

 

Related Articles

Back to top button