गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

स्नात्तकोत्तर प्रथम वर्ष हेतु प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू

दैनिक बुद्ध का संदेश
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी-सोनभद्र में स्नातकोत्तर (एमए) समाज शास्त्र,राजनीति शास्त्र,हिंदी , एवं एम.एस. सी (वनस्पति विज्ञान) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया हैं कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक प्रवेश आवेदन पत्र भर सकेंगे। वही बी.काम एवं बीएससी मैथ ग्रुप प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई तक के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश भारती ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है,कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Related Articles

Back to top button