गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

जिलाधिकारी के आदेश पर बड़ी कार्रवाई इकौना में दो अमान्य विद्यालय तत्काल बंद, बच्चों के नामांकन के दिए निर्देश

दैकिन बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। बिना मान्यता संचालित विद्यालयों पर प्रशासन सख्त, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी जिलाधिकारी के आदेशानुक्रम में तहसीलदार इकौना एवं खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दो अमान्य विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान ए.एल.एस. एकेडमी, लपोकी तालाब तथा राजकला पब्लिक स्कूल, मुखियापुरवा बिना मान्यता संचालित पाए गए। टीम ने दोनों विद्यालयों का संचालन तत्काल बंद कराते हुए वहां अध्ययनरत बच्चों का नामांकन निकटतम परिषदीय विद्यालयों में कराने के निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापकों को दिए। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे विद्यालयों की गहन जांच लगातार की जा रही है। यदि जांच के दौरान कोई भी अमान्य विद्यालय संचालित मिलता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल अमान्य विद्यालय ही नहीं, बल्कि मानक विहीन विद्यालयों की भी जांच की जाएगी। जो विद्यालय निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उनका संचालन भी नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना मान्यता एवं मानक विहीन विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं।

Related Articles

Back to top button