उत्तर प्रदेशबहराइच
सुल्तानपुर निवासी युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

दैकिन बुद्ध का संदेश
बहराइच। नानपारा रेल प्रखंड के रिसिया रेलवे स्टेशन के समपार फाटक संख्या 51 के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान विजय बहादुर सिंह पुत्र निवासी ग्राम सिदिलपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी ससुराल मटेरा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी गोपाल सिंह के यहां आए हुए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।




