उत्तर प्रदेशबहराइच
मंगल मेला से लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

दैनिक बुद्ध का संदेश
कैसरगंज (बहराइच)। जिले की कैसरगंज तहसील के ग्राम मंगल मेला से बुधवार को रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब लखनऊ आने-जाने के लिए बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह बस कैसरगंज, जरवल, रामनगर और बाराबंकी होते हुए लखनऊ तक संचालित होगी, जिससे स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। बस के रवाना होने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह तथा रोडवेज के एआरएम ज्ञान चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बस सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


