दूसरे दिन भी मुंह पर टेप लगाकर धरना जारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। एनसीएल एनसीएल बीना परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय के समीप मंगलवार से चल रहे विस्थापित युवा कल्याण समिति के बैनर तले लोगों ने दूसरे दिन भी मुंह पर टेप लगाकर धरना जारी रखा।राजन भारती ने बताया की मंगलवार को सुबह से ही कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर साथियों के साथ धरना प्रदर्शन जारी रखा लेकिन प्रबंधन व प्रशासन द्वारा किसी भी तरह का हलचल नहीं दिखाई दिया। प्रबंधन के साथ प्रशासन को दिए पत्र में आरोप लगाया कि एनसीएल बीना खदान में कार्य कर रही कंपनियों द्वारा संविदा मजदूर का वेतन कटौती, बोनस के साथ अवकाश,ओवरटाइम के भुगतान के साथ अटल अस्पताल में निशुल्क दवा एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाओं की मांग की है। धरना पर बैठे लोगों ने जमकर आक्रोश जताते हुए मुंह पर टेप लगाकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन चालू रखा। आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीएल बीना परियोजना के प्रबंधन द्वारा अवैध तरीके से सरकारी क्वार्टर को भाड़े पर संचालन करने की भी बात पत्र में कहा गया। दूसरे दिन भी बुधवार को धरना रहा।




