उत्तर प्रदेशसोनभद्र
फांसी के फंदे से झूलता मिला किशोर का शव

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। बीना चौकी क्षेत्र अंतर्गत चंदुआर गांव कें एक घर कें कमरे मे बुधवार दोपहर 14 वर्षीय किशोर ने दरवाजा बंद कर पाइप मे दुप्पटे कें सहारे फांसी कें फंदे से झूल कर जान दें दी।किसी प्रकार घर कें परिजनों ने बाहर से आवाज देने पर ज़ब कोई आवाज ने आयी तो दरवाजा तोड़ कर देखा तो चंदुआर निवासी शराफत अली पुत्र रसीद फांसी के फंदे से झूला हुआ था। आनन फानन में लोगों ने झूलते हुए शव को नीचे उतार अटल अस्पताल बीना में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों कें मुताबिक मृतक किशोर बकरी चरा कर घर आया था कि अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच मे जुटी हुई हैं।




