गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

ई-रिक्शा में करंट उतरने से महिला की मौत, गांव में मचा कोहराम

दैनिक बुद्ध का संदेश
नौतनवा/महराजगंज। महराजगंज जिले के मैनहवा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा में करंट उतर जाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ई-रिक्शा के संपर्क में आते ही करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे में शामिल ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन में विद्युत रिसाव (करंट) होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button