श्रावस्ती पुलिस ने 65 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत 16.10 लाख रुपये

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 65 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख 10 हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों, मोबाइल प्डम्प् ट्रैकिंग, लोकेशन और नेटवर्क डेटा के विश्लेषण के आधार पर विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में कार्रवाई की। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी अपराध भरत पासवान के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। सर्विलांस टीम के प्रयासों से बरामद सभी 65 मोबाइल फोन मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके संबंधित स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने श्रावस्ती पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने कहा कि श्रावस्ती पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा अपराधियों की लोकेशन ट्रैकिंग में लगातार उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस मिलने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सर्विलांस सेल एवं जनपद के सभी थानों पर सीईआईआर (ब्म्प्त्) पोर्टल पर कार्यरत टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।




