गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तहसील पयागपुर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीआरडी जवानों ने किया वृक्षारोपण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच/पयागपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तहसील पयागपुर परिसर में ष्एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीआरडी के जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर तहसील पयागपुर में कार्यरत पीआरडी जवान शिव गोपाल सिंह सहित अन्य पीआरडी जवान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button