जीआरपी की संयुक्त टीम ने यात्रियों का सामन चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडां। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार रेलवे पुलिस ने आरोपी के पास से 22 हजार रुपए कीमत का चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।यह कार्रवाई टीओपीबी टीम गोन्डा,अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी गोन्डा की संयुक्त टीम ने 12 जुलाई को गोन्डा जंक्शन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 01 के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।तलाशी लेने पर संदिग्ध के पास से रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।गहन पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल गोंडा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में सो रहे यात्रियों से चुराया था।रेलवे पुलिस ने आरोपी पवन कुमार तिवारी (26) पिता रामबारी तिवारी, निवासी भगहर बुलंद, थाना कोतवाली देहात, सुबह 10रू37 बजे हिरासत में लिया।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मामले की जांच उपनिरीक्षक नीरज कुमार कर रहे हैं।




