गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

दलित वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिये अभियान चलायेगी कांग्रेस

कर्सर........अनुसूचित जाति जन जाति विभागा अध्यक्ष राम बचन भारती का फूल मालाओं से स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को अनुसूचित जाति जन जाति विभाग के अध्यक्ष राम बचन भारती का कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौैधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, मो. रफीक खां, अतीउल्लां सिद्दीकी आदि ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। अनुसूचित जाति जन जाति विभाग के अध्यक्ष राम बचन भारती ने कहा कि यह समय स्वागत का नहीं कांग्रेस के सांगठनिक मजबूती के लिये जमीनी धरातल पर संघर्ष तेज करने का है। कहा कि आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जैसे अनेक नेताओं ने समाज के वंचित दलितों, अल्पसंख्यक हितों के लिये सर्वाधिक कार्य किया, दलितों को जमीने दी गई। दलित वर्ग को इस सच्चाई से परिचित कराकर उन्हें कांग्रेस से जोड़़ने के लिये अभियान चलाया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौैधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से रामबचन भारती कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल करेंगे। राम बचन भारती का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, कु. जितेन्द्र सिंह, भूमिधर गुप्ता, अजय शुक्ल, शेर मोहम्मद, हाजी वहाब, मस्तराम वर्मा, सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, डीएन शास्त्री, डा. मारूफ अली, साधू शरन आर्य, परमात्मा चक्रवर्ती, वृजभान कन्नौजिया, सरोजबाला कन्नौजिया, गुड्डू सोनकर, अशरफ अली, मंजू पाण्डेय, नफीस अहमद, साधू पाण्डेय, सद्दाम, लालचंद वर्मा, मदन मोहन चौैधरी, राकेशमणि तिवारी, अमर बहादुर ‘तप्पे बाबा’, अशफाक अहमद, राम बहादुर सिंह, जगदीश शर्मा, राम सिंह, सुमन देवी, के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button