पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपित को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना शोहरतगढ़ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 140/2026, धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के यार्ड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपित करन कुमार (20) पुत्र महेंद्र, निवासी दत्तपुर, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह एवं कांस्टेबल चंदन पाल शामिल रहे।




