गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

निजी अस्पतालों के बाहर सड़क पर अवैध पार्किंग से रोज लग रहा जाम, राहगीर परेशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। शहर में पानी टंकी से डिगिहा तथा डिगिहा तिराहे से छावनी चौराहे तक स्थित निजी अस्पतालों के सामने सड़क की पटरी पर बड़ी संख्या में बाइक और चार पहिया वाहन खड़े किए जाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों का समय जाम में फंसकर बर्बाद होता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। नागरिकों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि निजी अस्पताल संचालकों को अपने यहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए तथा सड़क पर वाहन खड़े होने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button