गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पयागपुर पुलिस का बड़ा खुलासारू चार शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर, बहराइच। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, पीली धातु के जेवर तथा 4,035 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के डिहिया पुल के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश चौहान, श्याम उर्फ चौहान, पप्पू उर्फ गोमती चौहान निवासी ग्राम बकवा थाना पयागपुर तथा अजीज उर्फ सद्दाम उर्फ सलीम निवासी थाना कोतवाली नगर, श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में चोरी समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दीपक सिंह के साथ उपनिरीक्षक अमित प्रकाश, उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल शिवनारायण पाण्डेय, आफताब अहमद, मनीष कुमार तथा कांस्टेबल आशीष चौहान व मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button