श्रावस्ती पुलिस का मिशन शक्ति अभियान जारी, महिलाओं को किया गया जागरूक

दैनिक बुुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेजदृ5 (द्वितीय चरण) के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल टीम ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई तथा किसी भी समस्या की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, यूपीकॉप (न्च्ब्व्च्) ऐप, सीसीटीएनएस (ब्ब्ज्छै) प्रणाली, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।




