मौसम का मिजाज बदला बारिश हुई शुरू,गर्मी में राहत के साथ ही किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर

बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में गुरुवार सुबह 10 बजे से मौसम का रूख बदल गया और हल्की हवाओं के साथ शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार बारिश शुरू हो गई।मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।इस बारिश से जहां भीषण गर्मी और मौसम सुहाना हो गया है तथा लोगों को गर्मी से राहत मिली है।वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों को भी लाभ हुआ है, जिन्हें पहले पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर किसानो को खेती में भरपूर लाभ होना बताया जा रहा है।वहीं आपदा कार्यालय गोन्डा से पूरे जनपद में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा भारी बरसात और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है,इसलिए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।इस वर्ष जुलाई माह में सर्वाधिक बरसात होने की संभावना है। गोन्डा नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिया गया है कि मूसलाधार बरसात को लेकर के लगातार अलग-अलग वार्ड में निरीक्षण करें जहां जल भराव की समस्या हो तत्काल दूर करें।




