गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बारिश में बड़ा हादसा टलारू रोडवेज बस के सामने गिरी पेड़ की विशाल डाल, बाल-बाल बचे यात्री

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित गोनार्ड लॉन के पास गुरुवार को बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। तेज बारिश के बीच सड़क किनारे खड़े पेड़ की एक विशाल डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान सवारियों से भरी एक रोडवेज बस मौके पर पहुंच गई। हालांकि डाल बस से कुछ दूरी पर गिरी, जिससे चालक ने सतर्कता बरतते हुए बस को सुरक्षित निकाल लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, पीछे आ रही एक कार के चालक ने भी सूझबूझ दिखाते हुए अपना रास्ता बदल लिया, जिससे वह भी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में पुराने और जर्जर पेड़ों की शाखाएं गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे पेड़ों की समय रहते छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button